{"_id":"598cbcc94f1c1b593e8b4697","slug":"guard-was-on-his-duty-8-7-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड सुरक्षा में खड़ा रहा, एटीएम से 8.7 लाख उड़ा ले गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड सुरक्षा में खड़ा रहा, एटीएम से 8.7 लाख उड़ा ले गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने गार्ड को ऐसा भरोसे में लिया कि गार्ड खुद बदमाशों की सुरक्षा करता रहा और बदमाश गोला कुआं स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 8.7 लाख उड़ा ले गए। बदमाशों ने गार्ड को बताया था कि एटीएम जीएसटी के लिए अपडेट करना है। कैश के साथ साथ बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर, एटीएम मशीन की हार्ड डिस्क तथा एटीएम के अन्य उपकरण भी ले गए।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उपशाखा प्रबंधक सतेंद्र राव ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ीगेट थाने में लूट की जानकारी दी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में गोलाकुआं के पास यूनियन बैंक का एटीएम है। एटीएम पर ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मदन मोहन पुत्र गंगाशरण गार्ड तैनात है। सात अगस्त की रात्रि साढ़े नौ बजे बाइक पर दो युवक काले रंग का बैग लेकर एटीएम पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपियों ने गार्ड से कहा कि वह बैंक से आये हैं और एटीएम को जीएसटी के लिए अपडेट करना है। जिसके बाद गार्ड ने आरोपियों को अंदर एटीएम बूथ में जाने दिया। आरोपियों ने गार्ड से दिनेश (मेरठ में यूनियन बैंक के आईटी अधिकारी) का नाम भी बताया। इसके बाद गार्ड ने उन्हें बैक रूम जिसमें सीसीटीवी का डीवीआर रखा था उसकी चाबी भी दे दी। उसके बाद दोनों युवकों ने गार्ड से कहा कि शटर बाहर से बंद कर दे। जिसके बाद गार्ड शटर गिराकर बाहर खड़ा खड़ा रहा। इस दौरान बदमाश एटीएम से आठ लाख 69,800 रुपये ले गये। नौ अगस्त को एटीएम चैक करने पर ज्ञात हुआ कि एटीएम से कैश गायब हो गया।
विज्ञापन
बैंक अधिकारी मामले को दबाने में लगे थे
मेरठ। पहले तो बैंक अधिकारी मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन जब पूरा मामला बैंक अधिकारियों के हाथ में नहीं आया तो बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी ने बताया कि यूनियन बैंक के एटीएम में कैश डालने का काम सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड करती है, जिसका ऑफिस शास्त्रीनगर सेक्टर आठ में है। इस एजेंसी को बुधवार को पता चला कि एटीएम में कैश कम है। जिसकी सूचना कैश कंपनी के कर्मचारियों ने बैंक की मुख्य शाखा में दी। एटीएम की जांच पड़ताल में पता चला कि एटीएम में आखिरी ट्राजंक्शन सात अगस्त की रात्रि 9.15 बजे की थी। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने बताया एक्सपर्ट ही एटीएम को खोलकर पैसा निकाल सकते हैं। उप प्रबंधक सतेंद्र राव ने पूछताछ में बताया कि 28 जुलाई 2015 से पहले यह ठेका सीएमएस कंपनी के पास था।
विज्ञापन