फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB XI, Rishabh and ITI won the matches

Meerut News: जीटीबी इलेवन, ऋषभ और आईटीआई ने जीते मैच

Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
GTB XI, Rishabh and ITI won the matches
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत संव
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में चल रहे 14वें हेमा कोहली ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पांच मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन, जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन, ऋषभ जूनियर, आईटीआई ब्लू और ऋषभ की टीमों ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40, मन्नू ने 41 रन बनाए। आरव व कार्तिक ने तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम 140 रन ही बना सकी। इसमें दक्ष ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने 4 व शिव ने 4 विकेट लिए। ऋषभ इलेवन ने 15 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 105 रन बनाए। रिहान ने 38, कबीर ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में रिहान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने 15 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से ईशांत ने 42 रन बनाए। तीसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 42, अयान ने 40 रन बनाए। केशव ने दो व प्रथम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की 18 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रिहान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में आईटीआई ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। अद्विक ने 39, लविश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में विराज ने दो विकेट लिए। आईटीआई किंग की टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। ब्लू की टीम ने 27 रन से मैच जीता।

पांचवें मैच में आईटीआई किंग की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। रनवीर ने 40 रन बनाए। सुभान और कबीर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 16.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें उमंग ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रणवीर ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed