फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST Raid: Raid on big marriage home of Meerut, business of Rs 60 lakh in two wedding seasons, showed 2 lakh

GST Raid: मेरठ के बड़े मैरिज होम पर छापा, शादियों के दो सीजन में 60 लाख का कारोबार, दिखाए सिर्फ दो लाख

Tue, 05 Nov 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 09:31 PM IST
सार

संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वैवाहिक सीजन से पहले मंडपों की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे में कई मंडपों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन
GST Raid: Raid on big marriage home of Meerut, business of Rs 60 lakh in two wedding seasons, showed 2 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी विभाग की टीम ने हापुड़ रोड स्थित होटल सहारा फार्म में छापा मारकर बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा किया है। फार्म संचालक कारोबारी ने एक साल में 1.98 लाख का टर्नओवर दर्शाया था, जबकि दो वैवाहिक सीजन छह माह में ही 60 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया गया है। मंडप से मिली डायरी से इस बात का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

वैवाहिक सीजन शुरू होने से पूर्व जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी कर रहे विवाह मंडपों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक मंडप में 36 बुकिंग आईं। जांच के दौरान व्यापारी ने स्वीकार किया कि 80 हजार से एक लाख रुपये तक प्रति बुकिंग चार्ज लिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अप्रैल 2024 से जून 2024 तक 34 विवाह आदि मांगलिक आयोजनों की बुकिंग हुई। व्यापारी के द्वारा कागजों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच बुकिंग घोषित कर टैक्स दिया जा रहा था। कागजों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त राजकुमार त्रिपाठी के साथ टीम में उपायुक्त जितेंद्र आर्य, सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार, राज्यकर सहायक आयुक्त विनय कुमार शुक्ला, राज्य कर अधिकारी रोहित गुप्ता, राज्य कर अधिकारी दिव्या बेनीमाधव आदि अधिकारी रहे।
 

2019 से चल रहा मंडप, शून्य भी दिखाई आय
मंडप के रजिस्ट्रेशन के अनुसार 2019 से यह संचालित है। अधिकारियों ने बताया कि मंडप से कारोबारी ने छह वर्ष में करोड़ों का कारोबार किया है। कुछ वर्ष में आय शून्य तक दिखाई गई है। अपर आयुक्त ग्रेड प्रथम हरिराम चौरसिया और अपर आयुक्त ग्रेड-2 रविराज प्रताप मल्ल के निर्देश पर आगे भी मंडपों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
 

सीजन में दो हजार से अधिक विवाह और करोड़ों की टैक्स चोरी
शहर में 400 विवाह मंडप, मैरिज होम और होटलों में एक सीजन में दो हजार से अधिक विवाह समारोह होते हैं। औसतन एक मंडप की बुकिंग 1 लाख से 5 लाख के बीच होती है। ऐसे में मंडप, होटल व्यापारी 60 करोड़ से अधिक का कारोबार करते हैं। हालांकि टैक्स छिपाते हुए सीजन में कई मंडपों में पांच से दस विवाह दिखाकर करोड़ों की टैक्स चोरी करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed