फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST cheking in Sotiganj notices issues

जीएसटी की टीम ने सोतीगंज की घेराबंदी की

Sat, 30 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
GST cheking in Sotiganj notices issues
सोतीगंज में 375 में 47 दुकानों पर ही मिला जीएसटी नंबर
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के साथ अब जीएसटी की टीम भी जांच में जुट गई है। शुक्रवार को जीएसटी की टीम ने दिनभर सोतीगंज में दुकान और गोदाम खंगाले। इसमें पता चला कि 375 में से सिर्फ 47 दुकानों के पास ही जीएसटी नंबर है। जांच टीम ने अब बिना जीएसटी नंबर वाले कबाड़ियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। उनसे कहा गया है कि इस नंबर के बिना दुकान और गोदाम नहीं चलने दिए जाएंगे।
हाल ही में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला की करीब नौ करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर के तहत पुलिस ने जब्त की है। गल्ला के बाद सोतीगंज के 150 कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। इनकी सूची बनाकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। अब तक 32 कबाड़ियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। पुलिस इनकी संपत्ति तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर कबाड़ियों की एक सूची जीएसटी विभाग को भी दी है। इसके आधार पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों की कुंडली खंगालने में जुटी रही। टीम ने हर दुकान पर जाकर कबाड़ियों सहित अन्य दुकानदारों से जानकारी ली। कई गोदाम में रखे सामान की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कबाड़ियों ने वीडियोग्राफी पर आपत्ति जताई
- इस दौरान वीडियोग्राफी करने पर कबाड़ियों ने आपत्ति जताई तो पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें बताया गया कि जीएसटी की टीम पहले जांच करेगी और फिर नंबर दिया जाएगा।

---
सोतीगंज में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। सभी दुकान और गोदाम जीएसटी नंबर पर पंजीकृत होंगे। इसके अलावा चोरी के वाहन काटकर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले कबाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्ति कुर्की करेगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed