फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom car by Three year old girl crushed to death

दूल्हे की तेज रफ्तार कार ने तीन साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 05 Dec 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 05 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
groom car by Three year old girl crushed to death
कार से कुचलकर बच्ची की मौत

यूपी के मेरठ शहर में एक दूल्हे की कार से कुचलकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक के साथ मारपीट की। कार में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


पढ़ें : हादसे में दंपति की मौत से परिवार में मचा कोहराम, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी मोहम्मद सद्दाम फैक्ट्री में काम करता है। सद्दाम की दो बेटी आसमा और शिफा (3) है। सोमवार को शिफा मां नाजमीन के साथ हरि मस्जिद के पास मामा के यहां गई थी। शाम को बच्ची दुकान पर गुब्बारा खरीदने जा रही थी। इस बीच श्यामनगर निवासी युवक की बारात जा रही थी। दूल्हे की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने कार को घेर लिया और चालक निवासी सराय बहलीम के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। दूल्हे ने माफी मांगते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की तो भीड़ ने दूल्हे के साथ भी हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस के साथ लिसाड़ीगेट थाने के कार्यवाहक एसओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच दूल्हा दूसरी कार से चला गया। लोगों ने बंधक बनाए गए चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहीं परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कार्यवाहक एसओ का कहना है कि बच्ची के परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। वहीं शिखा की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed