फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   groom and procession beaten up in room at Bijnor

दूल्हे व बरातियों को कमरे में बंद करके पीटा, दुल्हन ने शौहर के साथ जाने से किया इनकार

Sat, 07 Dec 2019 10:04 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Dec 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
groom and procession beaten up in room at Bijnor
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के बिजनौर जिले के गांव नांगलजट में बरात देर से आने पर दूल्हे समेत कई बरातियों को कमरे में बंद करने के बाद अर्धनग्न कर बुरी तरह पीटा। वधू को उपहार के रूप में दिए रकम व जेवर भी जब्त कर लिए। 
विज्ञापन


वर पक्ष की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों को छुड़वाया। धामपुर निवासी एक युवक ने डेढ़ माह पूर्व  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी एक युवती से बिजनौर में आयोजित समारोह में निकाह किया था। 
विज्ञापन


ग्रामवासियों के अनुसार, विवाहिता ने अपने ससुरालवालों  से सामाजिक तौर से निकाह की दोबारा रस्म करने की मांग की। दो दिन पूर्व गांव नांगलजट में बरात दोपहर में आनी तय हुई थी लेकिन बरात देर शाम पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात देरी से आने को लेकर वर व वधू पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। वर पक्ष का आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके परिजनों व कुछ बरातियों को कमरे में बंद कर अर्धनग्न कर उनकी जमकर पिटाई की। 

वर पक्ष ने वधू पक्ष पर दुल्हन को उपहार के रूप में दी 80 हजार रुपये की रकम व लाखों के जेवर हड़पने का आरोप भी लगाया। इस दौरान कुछ बाराती अपनी जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी। 

शुक्रवार को थाने पहुंची दुल्हन ने शौहर के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और मायके चली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed