फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   green crackers will be available double price

दोगुना दाम पर मिलेंगे ग्रीन पटाखे

Sun, 06 Oct 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
green crackers will be available double price
मेरठ। ग्रीन पटाखे इस बार दशहरे के बाद मार्केट में उपलब्ध होंगे। सामान्य पटाखों के रेट ही आम आदमी की पहुंचे से बाहर थे। ऐसे में पटाखा कंपनियों ने ग्रीन पटाखे दोगुना कीमत में बाजार में उतारे हैं। ये पटाखे सिर्फ पीली और सफेद रोशनी ही देंगे, ऐसे में पटाखा विक्रेता इससे संतुष्ट नहीं है। पैकेट पर लोगो और बार कोड से ग्रीन पटाखों की पहचान होगी। थोक विक्रेता बजरंग फायर वर्क के एमडी दिलीप कुमार के अनुसार शहर के थोेक व्यापारियों ने लगभग दो करोड़ का स्टॉक मंगवाया है। पूर्व के दो साल में प्रतिबंध के चलते पटाखों की बिक्री आधी से भी कम रह गई थी, हालांकि इस बार अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये दावे कर रही पटाखा कंपनी
पटाखा कंपनियों के अनुसार ग्रीन पटाखों में बेरियम नाइट्रेट, एल्यूमिनियम और राख का इस्तेमाल नहीं किया गया। पटाखा व्यापारियों संदीप और थोक व्यापारियों में दिलीप के अनुसार पटाखा कंपनी का दावा है कि इन में पटाखों में सल्फर डाइआक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन भी 35 से 40 प्रतिशत तक कम होगा। पटाखों में गन पाउडर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। उधर, ग्रीन पटाखों की आवाज भी सामान्य पटाखों की तुलना में कम होगी। ऐसे में इससे प्रदूषण बहुत कम होगा।
विज्ञापन

पटाखों की कीमत प्रति बाक्स
प्रोडक्ट ग्रीन पटाखे सामान्य पटाखे
फुलझड़ी 350-400 200-250
चकरी 500-550 200- 250
अनार 400-450 250- 300
राकेट 1400-1550 700- 850
नोट: (शहर के थोक व्यापारियों और रिटेलर्स द्वारा दिए गए प्रिंट रेट)
तीन साल में बिके पटाखे
2016 - चार करोड़
2017 - एक करोड़
2018 - डेढ़ करोड़
वर्ष 2019 में दो करोड़ का स्टॉक मंगवाया गया है।
तीन प्रमुख ब्रांड दे रहे ग्रीन पटाखे
शहर में कॉक, कॉरिनेशन और गुड़िया फायर वर्क द्वारा बनाए गए ग्रीन पटाखे उपलब्ध होंगे। बजरंग फायर वर्क के अनुसार उनके पास स्टॉक सोमवार तक पहुंच जाएगा। हालांकि अन्य थोक व्यापारियों ने माल मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस प्रक्रिया चालू करने की मांग
पटाखा व्यापारी कुलदीप सिंघल ने कहा कि गाजियाबाद और दिल्ली में लाइसेंस प्रक्रिया चालू कर दी गई है। ऐसे में मेरठ जिला प्रशासन को छोटे व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। व्यापारियों को पटाखे बेचने के लिए जगह आदि का भी निर्धारण करना है। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी हैं। जिलाधिकारी को पत्र भेजने में वालों में योगेश कुमार, नरेश कुमार, गौरव गोयल, शरद कुमार, अनिल कंसल आदि शामिल रहे।
वर्जन
एनजीटी का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश का पालन कराया जाएगा।
- अनिल ढींगरा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed