हरियाणा-राजस्थान में टिड्डी दल तो यूपी में जंगली जानवर उजाड़ रहे किसानों की फसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान व हरियाणा राज्यों में टिड्डी दल के हमलों से किसान चिंता में हैं। दोनों राज्यों के बाद अब यूपी में भी एकतरफ तो टिड्डी दल के हमले का खतरा बना हुआ है वहीं दूसरी और जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं।
नील गाय, माहे तथा आवारा पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी गेंहू ,सरसों, मटर की फसलों बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
यूपी के बिजनौर में आलम यह है कि किसानों को कड़ी ठंड में अपने खेतों पर जागकर जानवरों को भगाना पड़ रहा है। किसान निहाल, गुरदीप, सतेंद्र, प्रेम सिंह, कश्मीर सिंह आदि का कहना है कि सोमवार सुबह गांव पत्थर वाला के निकट एक दर्जन से अधिक नील गायों के झुंडों ने किसानों के खेतों में खूब उत्पात मचाया। खेतों में घुसकर नील गाय व माहे के झुंड फसलों का अपना चारा बना रहे हैं।
शिकायत करने के बाद भी वन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। किसानों में वन विभाग के प्रति रोष है। किसानों ने डीएफओ से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। उधर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का प्रयास किये जाने की बात कही है।