फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandson shot and killed Baru Singh

पोते ने की थी बारू सिंह की गोली मारकर हत्या

Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Grandson shot and killed Baru Singh
पोते ने की थी बारू सिंह की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ/बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ खुर्द में पोते मोहित ने बारू सिंह को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया था। मंगलवार को पुलिस ने मोहित व उसके पिता लवकुश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। ढाई बीघा जमीन बेचने और उनका हिस्सा न देने पर हत्या की गई।
मोड़ खुर्द में बारू सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी जसबीरी के अलावा दो बेटे लवकुश व ज्ञानेंद्र उर्फ भूरा हैं। कुछ समय से परिवार में संपत्ति का विवाद चल रहा है। इसके चलते बारू सिंह, छोटे बेटे ज्ञानेंद्र उर्फ भूरा के साथ रहते थे। जसबीरी अपने दूसरे बेटे लवकुश, उसकी पत्नी सुनीता व पोते मोहित के साथ रहती है। सोमवार दोपहर मोड़ खुर्द चौपले पर बारू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ज्ञानेंद्र उर्फ भूरा ने अपने भाई लवकुश, भतीजे मोहित, मां जसबीरी और भाभी सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने रामराज गंगनहर के पास से लवकुश व मोहित को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोली लवकुश ने नहीं, बल्कि मोहित ने मारी थी। बारू सिंह ने हाल ही में ढाई बीघा जमीन बेची थी लेकिन उसके पिता का हिस्सा नहीं दिया। इसी से वह नाराज था। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मोहित ने हत्या करना कुबूल किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। बारू सिंह की पत्नी जसबीरी व उसकी पुत्रवधू सुनीता की हत्या में क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed