फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandson killed Grand father in Meerut

मेरठ: पोते ने बाबा के साथ बैठकर पी शराब, फिर जरा सी बात पर खेला खूनी खेल, घर में मचा कोहराम

Fri, 18 Mar 2022 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 04:27 PM IST
सार

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Grandson killed Grand father in Meerut
सरधना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा में छोटी होली पर देर रात शराब के नशे में युवक ने अपने बाबा के साथ मारपीट कर दी। कहासुनी होने के बाद पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां दबथुवा निवासी अशोक वाल्मीकि पुत्र समय सिंह बृहस्पतिवार को अपने पोते के साथ घर में बैठे शराब पी रहे थे। उन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सागर पुत्र मनोज ने अपने बाबा को ईंट और सिलेंडर से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। बाहर जाते समय उसके कपड़े खून से सने देखकर मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


आरोपी सागर शराब के नशे में धुत था। वहीं उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed