{"_id":"6144f9318ebc3ec91f25e296","slug":"gram-panchayat-officer-suspend-meerut-news-mrt556712343","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित कुमार निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित निलंबित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मवाना ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित कुमार को विकास कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। रोहित ने ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, अस्सा, अटौरा और रामपुर घोरया की ग्राम पंचायत निधि से निकाली धनराशि के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे।
रोहित पर ग्राम प्रधान मुबारिकपुर से बदसलूकी करने, पंचायत घर के प्रांगण में सीएससी सेंटर न संचालित करने, पेंट-पोताई का कार्य न कराने, सामुदायिक शौचालय में सफाई न कराने आदि में लापरवाही बरतने का आरोप है। जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में रोहित कुमार ब्लॉक खरखौदा में रहेंगे। खरखौदा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी साक्ष्यों के साथ आख्या 30 दिन में देंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी की कार्रवाई से ग्राम पंचायत अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में फैली गंदगी को दूर करने के लिए सफाई कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की है। एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों पर भी निलंबन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर गंदगी और फॉगिंग न करने की शिकायतें
प्रभारी मंत्री और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव को गांवों में जाकर जलभराव दूर करने की समस्या के लिए आदेश दिए थे। इसके बाद भी हस्तिनापुर ब्लॉक के पाली, बहोड़पुर, तारापुर आदि गांवों में जलभराव है। ग्रामीणों की शिकायत है कि फॉगिंग भी यहां नहीं हो रही है। हस्तिनापुर ब्लॉक में 46 ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीनों की संख्या भी कम है।