{"_id":"6085e75d8ebc3ebd050e88ef","slug":"gram-panchayat-elections-today-polling-parties-reached-booths-mawana-news-mrt5360171138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
मवाना/परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कृषक इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग बूथों पर मतदान सामग्री लेकर जाने का क्रम जारी रहा। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज से भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
कृषक इंटर कॉलेज परिसर में निर्वाचन अधिकारी द्रुर्ण कुमार के साथ ब्लॉक का समस्त स्टाफ पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देने में जुटा था। शाम छह बजे तक 198 पोलिंग पार्टियों में से 195 पार्टियाें को बूथों के लिए रवाना कर दी गई थी।
निलौहा, कौल व बातनौर की पोलिंग पार्टियों में किसी में मतदान अधिकारी प्रथम तो किसी में द्वितीय या पीठासीन की कमी होने के कारण पूरी नहीं हुई थी। जिस कारण उनको रवाना नहीं किया जा सका था। इनको पूरा करने के लिए मेरठ से रिजर्व में रखी गई पार्टियों को मेरठ से बुलाया गया था। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही उनके पहुंचते ही पार्टियों को पूरा कर रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिजर्व कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, बेहोश हुई
मवाना। सुबह से रिजर्व पार्टी के रूप में बैठी भटीपुरा मेरठ निवासी रंजना की शाम के समय अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। अन्य कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसमें पता चला की उनका ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण वह बेहोश हुई थी।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भूले अधिकारी
मवाना। बढ़ते संक्रमण के दौर में पोलिंग पार्टियों को भेजने की अफरा-तफरी में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भूल गए। जहां पर निर्वाचन अधिकारी बैठे थे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। हालांकि पोलिंग बूथों पर जाने वाली पार्टी के प्रत्येक सदस्य को दो मास्क तथा पूरी पार्टी को दो सैनिटाइजर की शीशी दी गई हैं।
पैर पर गिरी मतपेटी, अधिकारी घायल
परीक्षितगढ़। पोलिंग पार्टियों को मतपेटी देने के दौरान एक मतपेटी परीक्षितगढ़ खंड़ विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह के पैर पर गिर गई। जिसमें वह घायल हो गए। अन्य कर्मचारी उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
बूथ से 200 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन
बहसूमा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पुलिस प्रशासन के अनुसार मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर वाहन को रोका जाएगा। मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग रोकने के लिए मतदाताओं की उंगलियों की पहचान कराई जाएगी।
एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
रोहटा। एसएसएसएस इंटर कॉलेज रासना से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी, मतपत्र के साथ सैनिटाइजर आदि कोरोना से बचाव की सामग्री के साथ रवाना किया गया।
पुलिस सुरक्षा में रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
दौराला/सरूरपुर/जानीखुर्द/माछरा। दौराला ब्लॉक के बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया रविवार को पोलिंग पार्टियों को सर श्री राम इंटर कॉलेज से पुलिस सुरक्षा में रवाना किया गया। पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को एसजी पीजी कॉलेज सरूरपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जानी के सीएलएम इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया।
माछरा में चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतदान पेटिका एवं अन्य चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। कई पोलिंग पार्टियों के लिए पीठासीन अधिकारी तक नहीं मिल सके ।
नहीं हुआ कोरोना गाइडलाइन का पालन
माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट के यहां ड्यूटी लगवाने व कटवाने के लिए काफी भीड़ रही।