{"_id":"5f53f1178ebc3e394a2ed115","slug":"graduation-will-be-registered-by-september-15-city-news-mrt4998633161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में 15 सितंबर तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में 15 सितंबर तक होंगे पंजीकरण
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि शनिवार को घोषित कर दी गई। 15 सितंबर के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे। विवि मेरिट निकालकर कॉलेजों में एडमिशन कराएगा। इन तिथि के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। अभी तक सिर्फ 107112 छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किया है।
सीसीएसयू ने स्नातक के 35 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 14 जून से खोल रखा है। सत्र पहले ही काफी देरी से है, ऐसे में विवि अब जल्द से जल्द एडमिशन की प्रक्रिया को पूूूरी करने में जुट गया है। अब तक जो रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उनकी संख्या बेहद कम है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ-सहारनपुर मंडल में इस बार 12वीं में यूपी बोर्ड-सीबीएसई-आईसीएसई में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के 35 कोर्सों में सीटों की बात करें तो इनकी संख्या एक लाख 60 हजार के करीब है। सरकारी कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम, बीएससी एजी की 37 हजार के करीब सीटें हैं। पिछली विवि में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए एक लाख 55 हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए थे। शनिवार शाम तक सिर्फ 107112 छात्र-छात्राओं ने ही फीस जमा करके रजिस्ट्रेशन पूरा किया है। 15 सितंबर के बाद विवि मेरिट जारी करेगा। पिछली बार की तरह तीन मेरिट निकाली जा सकती हैं। बाकी एडमिशन ओपन मेरिट से होंगे। 20 सितंबर से पहले ही प्रथम मेरिट जारी हो जाएगी। कॉलेजों में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। वहीं, जिन विषयों के प्रोन्नति के रिजल्ट जारी हो रहे हैं, उनके एडमिशन की प्रक्रिया भी विवि जल्द शुरू कराएगा।
बीए-बीकॉम-बीएससी में काफी ऊपर जाएगी मेरिट
अभी तो जो रजिस्ट्रेशन हुए हैं उनमें 70 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बीए-बीएससी-बीकॉम को चुना है। इसके बाद बीएससी एग्रीकल्चर है। इन कोर्सों में सरकारी कॉलेजों में मेरिट इस बार पिछले सालों के मुकाबले और ऊपर जाएगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का बुरा हाल है। तमाम कोर्सों में गिनती के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में तमाम कॉलेज बंद होने के कगार पर पहुंच सकते हैं। सेल्फ फाइनेंस में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन की संख्या भी अभी पांच हजार तक भी नहीं है। सबसे ज्यादा रजिस्टे्शन बीए-एलएलबी कोर्स में सिर्फ 4390 हुए हैं। बीबीए में 4126, बीसीए में 4900, बीएससी नर्सिंग में 2536 रजिस्टे्रशन हुए हैं। 20 कोर्स तो ऐसे हैं जिनमें पांच सौ से कम ही छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बाकी सब बीए-बीएससी-बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर में हुए हैं।