{"_id":"6699b53fd00ccdfad205c557","slug":"grabbed-rs-708-lakh-by-printing-question-papers-of-basic-education-department-meerut-news-c-72-1-smrt1021-118835-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेसिक शिक्षा विभाग के प्रश्न पत्र छपवाकर 7.08 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेसिक शिक्षा विभाग के प्रश्न पत्र छपवाकर 7.08 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रश्न पत्र छपवाकर एक व्यक्ति ने प्रिंटिंग प्रेस संचालक के 7.08 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने परतापुर थाने में अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शास्त्री नगर एच-ब्लॉक निवासी शुलभ रस्तोगी की मोहकमपुर फेस-2 में रस्तोगी कलर प्रोसेस के नाम से फर्म है। जिसमें प्रिंटिंग का काम होता है। 10 अप्रैल 2024 को विपिन जैन की फर्म की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के प्रश्न पत्र छपवाने का ऑर्डर दिया था, जो गोरखपुर के थे। शुलभ रस्तोगी की फर्म ने ऑर्डर पूरा कर विपिन जैन को ले जाने के लिए कहा। जिस पर उसने कहा कि माल गोरखपुर बेसिक शिक्षा विभाग भिजवा दो, मैं आपका पूरा हिसाब कर दूंगा। शुलभ रस्तोगी ने 18 मार्च को प्रश्न पत्र ट्रक में लदवाकर गोरखपुर शिक्षा विभाग भिजवा दिए। इस पूरे कार्य के 7,08,398 रुपये विपिन पर बकाया हो गए। उन्होंने कई बार विपिन जैन को फोन कर भुगतान करने को कहा, लेकिन वह टालता रहा। 10 अप्रैल को विपिन ने भुगतान करने से साफ इन्कार कर दिया। परतापुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।