फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good news: Now RTO will not have to go to office, driving license will be made at home only

खुशखबरी: अब नहीं काटने होंगे आरटीओ ऑफिस के चक्कर, घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 05 Sep 2018 08:08 PM IST
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Good news: Now RTO will not have to go to office, driving license will be made at home only
फाइल फोटो

डीएल प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के बाद परिवहन विभाग ने अब लोगों को घर बैठे लर्निंग लाइसेंस मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग आवेदन के समय ही लाइसेंस की लिखित परीक्षा ऑनलाइन कराने की मशक्कत कर रहा है। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग सारथी सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की कवायद में जुटा है।  

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने लोगों को लाइन में लगकर डीएल बनवाने से छुटकारा दिलाने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके तहत अब अभ्यर्थियों को लाइसेंस के लिए आवेदन ऑनलाइन करना पड़ता है। ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आरटीओ से अभ्यर्थी को टाइम स्लॉट जारी किया जाता है। स्लॉट में दी गई तारीख पर पहुंचकर अभ्यर्थी को लर्निंग लाइसेंस की लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी को लाइसेंस जारी किया जाता है। अब परिवहन विभाग इससे भी एक कदम आगे बढ़कर इसे और ज्यादा सुविधाजनक बनाने जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि लोगों को लर्निंग लाइसेंस घर बैठे ही मिल जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। यह तभी संभव है जब जब लर्निंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़कर परीक्षा भी आनलाइन ले ली जाए। 
विज्ञापन

 
घर बैठे लाइसेंस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया देखने के लिए पिछले दिनों परिवहन विभाग के अधिकारियों को नागपुर भेजा गया था। यहां अधिकारियों अभ्यर्थियों को आनलाइन लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रकि्रया देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के बाद अगली कड़ी में स्थायी लाइसेंस को भी घर बैठे मुहैया कराने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें अभ्यर्थी को ऑफिस में आकर वाहन चलाकर दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल से लिया ड्राइविंग का सर्टिफिकेट देना होगा। वहीं वर्तमान में चल रही आॅनलाइन डीएल प्रक्रिया बेहद जटिल है। अभ्यर्थी को जनसुविधा केंद्रों और साइबर कैफों की मदद लेनी पड़ती है। 

150 डीएल बनते हैं रोज
मेरठ आरटीओ में रोजाना करीब 150 लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिस पहुंचना पड़ता है। यहीं पर अभ्यर्थी के फोटो खिंचते है और परीक्षा ली जाती है। सफल अभ्यर्थी को डीएल दिया जाता है। इसके बाद परमानेंट डीएल के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें अभ्यर्थी को वाहन चलाकर दिखाना होता है। इसके बाद परमानेंट डीएल जारी होता है। 

कराया जा रहा संशोधन
घर बैठे डीएल मुहैया कराने के लिए विभाग को सारथी सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन परीक्षा का प्रावधान करना होगा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सॉफ्टवेयर तैयार होते ही इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। 

चल रही कवायद
लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए डीएल साफ्टवेयर में परिवर्तन करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑफिस आने से छुटकारा मिल जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी घर बैठे ही अपना डीएल प्राप्त कर सकेंगे। -श्वेता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन मेरठ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed