{"_id":"60c3ba9f8ebc3e9a235968fb","slug":"golmaal-ashes-were-being-given-to-cement-company-instead-of-raw-material-two-were-sued-kithor-news-mrt542327263","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलमाल : कच्चे माल की जगह सीमेंट कंपनी को दी जा रही थी राख, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलमाल : कच्चे माल की जगह सीमेंट कंपनी को दी जा रही थी राख, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलमाल : कच्चे माल की जगह सीमेंट कंपनी को दी जा रही थी राख, दो पर मुकदमा
खरखौदा। मोहिउद्दीनपुर में कृभको के रेलवे यार्ड से बृहस्पतिवार रात सीमेंट बनाने के लिए कच्चा माल लादकर सिकंदराबाद के लिए चले ट्रक में हापुड़ रोड पर धनोटा गांव में एक मिक्स प्लांट में कच्चा माल उतारकर राख भर ली गई। ट्रक का पीछा कर रहे कंपनी मालिक ने चालक को रंगहाथ पकड़ लिया, लेकिन आरोपी वहां से ट्रक समेत फरार हो गया। कंपनी मालिक ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के थाना सिविल लाइन निवासी यतीन बंगा पुत्र हरीश कुमार बंगा के अनुसार उसकी संदीप लॉजिस्टिक अलीगढ़ के साथ पार्टनरशिप है। उनकी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के लिए कच्चे माल की आपूर्ति करती है। मोदीनगर गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर उदय तिवारी अपनी गाड़ियों में मेरठ से कच्चा माल सिकंदराबाद भिजवाता है। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा सिकंदराबाद अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को पहले पहुंचाए गए कच्चे माल की क्वालिटी में कमी होने के कारण करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
बृहस्पतिवार रात मोहिउद्दीनपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर कृभको यार्ड से करीब 524 क्विंटल कच्चा माल लादकर ट्रक सिकंदराबाद स्थित अल्ट्राटेक कंपनी के लिए चला। चालक पर शक होने पर कंपनी मालिक यतीन बंगा ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक मेरठ-हापुड़ हाईवे पर थाना खरखौदा क्षेत्र में बिजौली गांव के सामने स्थित मुनेंद्र निवासी धनोटा के खेत में बने हॉट मिक्स प्लांट में घुस गया। प्लांट के कुछ हिस्से को गांव चंद्रपुरा निवासी रविंद्र ने किराए पर ले रखा है। रात करीब 11 बजे चालक ने ट्रक से करीब 250 क्ंिवटल कच्चा माल उतार दिया तथा मिक्स प्लांट में पड़ी काली राख भरने लगे।
विज्ञापन
यतीन मौके पर पहुंचा और उसने ट्रक चालक से ई-बिल और कांटा पर्ची ले ली। इसी दौरान चालक ट्रक लेकर भाग गया। आरोप है कि रविंद्र की साठगांठ ट्रांसपोर्टरों व चालकों से है। रविंद्र यहां से यह माल चोरी करके ट्रक में राख भरवा देता है, जिससे सीमेंट की क्वालिटी पर फर्क पड़ता है। इस मामले में यतीन बंगा ने ट्रक चालक व रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।