{"_id":"5758834a4f1c1b17489c519f","slug":"goli-maari-gyanendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने चाचा पर बरसाईं गोलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने चाचा पर बरसाईं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
जयदेवी नगर में युवक को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने बुधवार देर रात अपने व्यापारी चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। कुख्यात ने दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित व्यापारी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हमले करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नौचंदी थानाक्षेत्र के जयदेवी नगर का है। व्यापारी तपेश पाल ढाका का शास्त्रीनगर में कपड़े का शोरूम है। रात करीब दस बजे तपेश का भतीजा ज्ञानेंद्र ढाका अपने साथी बदमाशों के साथ जयदेवी नगर पहुंचा। आरोप है ज्ञानेंद्र और उसके साथियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर तपेश और उनके परिवार पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। आसपास के लोगों में जाग हुई तो ज्ञानेंद्र और उसके साथी धमकी देते फरार हो गए।
सूचना पर सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि ज्ञानेंद्र शातिर बदमाश है। अपने गांव ढिकौली, बागपत में डबल मर्डर कर चुका है। जेल चुंगी पर जेलर नरेंद्र द्विवेदी की हत्या में भी ज्ञानेंद्र जेल गया था। डेढ़ साल पहले ही जेल से छूटा है।
प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि तपेश पाल और ज्ञानेंद्र में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के रिश्तेदारों में कुछ दिन पहले पंचायत हुई थी। ज्ञानेंद्र बार-बार तपेश से मेरठ में उनकी संपत्ति से हिस्सा मांग रहा है। बुधवार दिन में भी ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी के साथ आया था। उसकी पत्नी का मायका शास्त्रीनगर में है।