फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden Temple will reach at Meerut City Station at 2 pm from June 12

समय बदला : 12 जून से रात दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी गोल्डन टेंपल, माता वैष्णो देवी पहुंचने में भी बचेगा यात्रियों का समय

Tue, 01 Jun 2021 06:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

अमृतसर से चलकर वाया मेरठ होते हुए मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन पहले सुबह पांच बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचती थी, अब यह ट्रेन 12 जून से रात दो बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
Golden Temple will reach at Meerut City Station at 2 pm from June 12
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर से चलकर वाया मेरठ होते हुए मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी में अब मेरठ से मुंबई जाने पर आप छह घंटे पहले पहुंच जाएंगे। इसी तरह माता वैष्णो के दर्शन के लिए जाने वाले यात्री भी समय से पहले ही कटरा पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


अब यात्रियों को 12 जून से सुबह पांच बजे सिटी स्टेशन से गोल्डन टेंपल पकड़ने के बजाए रात दो बजकर दो मिनट पर सिटी स्टेशन पहुंचना होगा। हालांकि, पहले इस समय को 29 मई से बदलाव करना था, लेकिन उसे टाल दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं, 10 जून से मुंबई से चलकर मेरठ आने वाले समय में भी बदलाव किया गया है। पहले गोल्डन टेंपल रात में 9.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती थी, लेकिन अब ये ट्रेन सिटी स्टेशन दोपहर 3.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यहां यात्रियों को राहत मिली है। रात में मेरठ पहुंचने वाली ट्रेन अब दोपहर में पहुंचेगी, जिससे यात्री आसानी से अपने गंतव्य की ओर चले जाएंगे। इस ट्रेन से काफी संख्या में लोग मुंबई से अमृतसर तक सफर करते हैं।

माता वैष्णो देवी पहुंचने में भी बचेगा समय 
मालवा एक्सप्रेस जो मध्यप्रदेश के अंबेडकरनगर से पूर्वाहन 11 बजकर 50 मिनट पर चलकर अगले दिन शाम साढ़े छह बजे माता वैष्णो देवी पहुंचती है, जो 11 जून से इस ट्रेन की गति में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट पहले अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगा। यानी अब वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्री 5 बजकर 10 मिनट पर कटरा पहुंच जाएंगे।  
वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर अंबेडकरनगर पहुंची थी लेकिन 13 जून से इसका समय 8 बजकर 35 मिनट हो जाएगा और यह अगले दिन दोपहर को ढाई बजे अंबेडकरनगर पहुंचेगी। 

बता दें कि कोरोना महामारी के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों की गति बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और दोनों ही ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री अब कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed