{"_id":"610857f68ebc3e842354146c","slug":"gold-was-stolen-to-pay-off-the-debt-meerut-news-mrt5501955110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए चुराया था सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकाने के लिए चुराया था सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज चुकाने के लिए चुराया था सोना
मेरठ। भगत सिंह मार्केट से 270 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कर्मचारी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 103.5 ग्राम सोना बरामद किया है। तीसरा साथी फरार है। कर्ज चुकाने के लिए कर्मचारी सोना लेकर फरार हुआ था।
ब्रह्मपुरी शारदा रोड निवासी ऋषभ जैन की भगत सिंह मार्किट में पारस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 19 जुलाई को लोहियानगर निवासी दुकान का कर्मचारी कपिल वर्मा 12.5 लाख रुपये कीमत का करीब 270 ग्राम सोना सप्लाई के लिए लेकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी कपिल और उसके मौसेरे भाई बुलंदशहर निवासी विवेक वर्मा को हापुड़ अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि कपिल वर्मा पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसे उतारने के लिए वारदात अंजाम दी। सोना चोरी कर वह खरखौदा निवासी सहराज से मिला और फिर दोनों बुलंदशहर पहुंच गए। यहां उन्होंने सोना गिरवी रखकर रुपये जुटाए और कर्ज चुकाया। बाकी रुपयों से तीनों ने मौज मस्ती की। पुलिस ने 13.5 ग्राम वजन के चार कुंडल व विवेक वर्मा से 90 ग्राम सोने के जेवर गलाकर बनी दो गिट्टी बरामद की। सहराज की तलाश में दबिश दी जा रही है।