फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold price crosses Rs 66 thousand, rises up to Rs 21 thousand, highest rise in three years

UP: 66 हजार के पार पहुंचा सोना, तीन वर्ष में आई सबसे ज्यादा तेजी, 21000 रुपये तक का उछाल

Sat, 23 Mar 2024 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Mar 2024 12:24 PM IST
सार

सोने की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल से ग्राहकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। बीते एक सप्ताह में सोने के दामों में 600 रुपये तक का उछाल आया है।

विज्ञापन
Gold price crosses Rs 66 thousand, rises up to Rs 21 thousand, highest rise in three years
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

सोने में लगातार तेजी का रंग चढ़ता जा रहा है। बीते सात दिनों में सोने के दामों में 600 रुपये का इजाफा हुआ है। 15 मार्च को सोने का भाव 65,800 था। 22 मार्च को भाव बढ़कर 66,400 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। बीते तीन साल के आंकड़ों को देखे तो सोने के दामों में 21 हजार तक की तेजी आई है। एक मार्च 2021 में सोना 45,250 था। 22 मार्च 2024 को यह 66,400 प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए। लोकसभा चुनाव के चलते बाजार अस्थिर है। 

विज्ञापन


निवेश के लिहाज से भी सोना बेहतर विकल्प है। ऐसे में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सोने में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी बैंकों की घटी ब्यॉज दरों को माना जा रहा है।

विज्ञापन

Gold price crosses Rs 66 thousand, rises up to Rs 21 thousand, highest rise in three years
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

रशिया युक्रेन युद्ध का असर
इसके साथ ही रशिया, यूक्रेन युद्ध का असर भी बाजार पर अब तक है। यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्युफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह अनुमान पहले से था कि सोने का भाव 69000 पहुंच सकता है। 

वर्ष 2024 के अंत तक सोने के भाव 74000 तक पहुंच सकते हैं। इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के डायरेक्टर और अर्थशास्त्री आशुतोष अग्रवाल ने बताया आरटीजीएस के माध्यम से 24 कैरेट सोने की कीमत 1 महीने में 6000 रुपये से अधिक बढ़ गई है। यह 14 फरवरी को 61,200 रुपये से नीचे थी। इसके पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता, अमेरिकी फेडरल ब्याज दर में कटौती और कमजोर भारतीय अर्थव्यवस्था को माना जा रहा है।  

सोने का भाव
1 मार्च 2021
45,250
1 मार्च 2022 
52,200
1 मार्च 2023
56,800
22 मार्च 2024
66,400

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed