फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold jewelery stolen in house at Shamli and one accused arrested

जनाजा लेकर गए थे परिजन, घर में हो गई चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Sat, 15 Jun 2019 10:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gold jewelery stolen in house at Shamli and one accused arrested
शिकायत करने थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

शामली में लिंटर के मलबे में दबकर मकान मालिक की मौत हो गई थी। देर शाम जब परिजन लोगों के साथ जनाजा लेकर गए हुए थे। उसी समय तीन युवक घर में घुस आए और गहने चोरी कर लिए। महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गहने बरामद कर लिए।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नानूपुरा में शुक्रवार को मकान में निर्माण कार्य कराने के दौरान लिंटर गिर गया था। लिंटर के मलबे में दबकर मकान मालिक इरफान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। देर शाम मकान मालिक के शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए परिजन और आसपास के लोग कब्रिस्तान में गए हुए थे। आरोप है कि उसी समय मौका देखकर तीन युवक घर में घुस गए और गहने चोरी कर लिए। इसी दौरान घर पर मौजूद महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी फरहान ने घर से सोने का हार, टीका, टॉप्स आदि चोरी करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी चांद मियां मोहल्ला नानूपुरा हाल निवासी खेड़ीकरमू है। उसके कब्जे से चोरी हुए सभी गहने बरामद हो गए। इस मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed