{"_id":"5d9073ed8ebc3e93c02b0959","slug":"gold-jewelery-found-during-soil-digging-in-a-village-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मिट्टी खुदाई के दौरान मिले सोने के जेवरात, गांव में मच गया हल्ला, मौके पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मिट्टी खुदाई के दौरान मिले सोने के जेवरात, गांव में मच गया हल्ला, मौके पर पहुंची टीम
Sun, 29 Sep 2019 03:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की खुदाई में मिले सोने के जेवरात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा के जंगलों में मिट्टी की खुदाई के दौरान धातु के कुछ जेवरात मिले हैं। जो सोने के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिले जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि अभी जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह सोने के ही जेवरात हैं या नहीं।
विज्ञापन
उधर, खेत में खुदाई के दौरान सोने के जेवरात मिलने की सूचना से गांव में हल्ला मच गया और लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान खेत पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत से मिले जेवरात अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिट्टी की हंडिया में मिले ब्रिटिश काल के 70 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए बरामद, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग खेत में से मिट्टी खोदकर ले जा रहे थे। इस बीच बुग्गी में से मिट्टी का एक मोटा डला नीचे गिरकर फूट गया। उसमें से सोने के जेवरात निकले तो गांव में हल्ला में मच गया। फिलहाल टीम ने मिले जेवरात को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/