फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokasi in Chandasara, trying to spoil the atmosphere

चंदसारा में गोकशी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 02 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gokasi in Chandasara, trying to spoil the atmosphere
चंदसारा में गोकशी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। परतापुर क्षेत्र के चंदसारा गांव के जंगल में शुक्रवार रात गोकशी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। गांव में हवन यज्ञ चल रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो मामला तूल पकड़ने लगा। इंस्पेक्टर परतापुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
गांव चंदसारा निवासी मुकेश कुुमार शनिवार सुबह अपने खेत पर गए थे। ईख के खेत में उन्हें गोवंश के अवशेष पडे़ मिले। खेत में शीशम के पेड़ से एक गोवंश को बांधकर काटने का भी अनुमान लगाया गया। एक रस्सी पेड़ से बंधी मिली है। जिसके आसपास खून बिखरा मिला। मुकेश ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि यह सब साजिश के तहत किया गया है। विशेष समुदाय के लोगों ने यहां पर जान बूझकर गोकशी की है। ताकि गांव में होने वाला हवन यज्ञ प्रभावित हो। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पशु चिकित्सक ने मौके से सैंपल लिए। इसके बाद गोवंश के अवशेष जमीन में दबाए गए। पुलिस ने ग्रामीणों को तहरीर दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। आरोपियों का पता लगाने में परतापुर पुलिस लगी है। गोकशी कराने में चंदसारा या फिर आसपास गांव का कोई युवक जरूर शामिल रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन यज्ञ को प्रभावित करने के लिये की गोकशी
ग्रामीणों ने बताया कि चंदसारा गांव में बनारस और दूरदराज से पंडितों को बुलाया गया है, जोकि गांव में तीन दिन यज्ञ करेंगे। इसकी जानकारी गांव के ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों को भी है। यह हवन गांव की शुद्धि के लिये हवन हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बीमारी, हादसे में स्कूल बस डूबने से तीन बच्चों की मौत होना और अन्य कई वारदात हुई थी। जिसके लेकर गांव के लोगों ने संयुक्त रुप से हवन कराने की बात कहीं थी। शनिवार हवन यज्ञ का पहला दिन था। हवन यज्ञ से 500 मीटर दूर गोकशी हुई है। लोगों का मानना है कि हवन यज्ञ को प्रभावित करने के लिये गोकशी की गई है। ग्रामीणों में आक्रोश देखते इंस्पेक्टर ने गांव में दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed