{"_id":"6948175675e52234ff092971","slug":"god-gave-us-love-bk-nayak-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1060093-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमेश्वर ने हमें प्रेम दिया : बीके नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमेश्वर ने हमें प्रेम दिया : बीके नायक
विज्ञापन
- शहर के विभिन्न चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के विभिन्न चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। घर-घर कैरल गीत गाए गए। कंकरखेड़ा सेंट जेम्स चर्च में वाइड गिफ्ट कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रहे आगरा डायसेस के बिशप स्वामी बीके नायक ने क्रिसमस का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने हमें प्रेम दिया है। यही प्रेम हमें सभी में बांटना चाहिए।
बिशप ने कहा कि अगर प्रेम और शांति को प्राप्त करना है तो आपसी मतभेद को भुलाना होगा। मतभेद आपसी प्रेम के लिए सदा रुकावट रहे हैं। रैव्ह. पारितोष नोयल ने कहा कि वाइड गिफ्ट कार्यक्रम में एक ही रंग की पैकिंग में लोग उपहार लेकर आए। एक रंग हमें दिखाता है कि कोई बड़ा और छोटा नहीं है। उपहार की भी तुलना नहीं की जाती है। यह भी प्रेम बांटने का ही प्रतीक है। इससे लोगों में मानवता का भाव जागृत होता है।
बिशप स्वामी सेंट थॉमस जूनियर हाईस्कूल और ऑल सेंट स्कूल भी गए। इसके अलावा सभी चर्च में संडे के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में रैव्ह. रिनवी नोयल, अनीता मसीह, डोली अगिस्टिन, प्रिया, आरशा सहित अन्य मौजूद रहे।