फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Glass mosque to be built at a cost of hundred crores

सहारनपुर: 100 करोड़ की लागत से बनेगी 'कांच की मस्जिद’,11 हजार लेजर लाइटों से होगी जगमग

Mon, 25 Nov 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Nov 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Glass mosque to be built at a cost of hundred crores
दि इस्लामिक फाउंडेशन के अध्यक्ष पत्रकार वार्ता के दौरान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में 100 करोड़ की लागत से कांच वाली मस्जिद तैयार की जाएगी, जिसका नाम अल्लाह रखा जाएगा। यह मस्जिद 11 हजार लेजर लाइटों से जगमगाएगी। एक साथ एक लाख लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था होगी। दि इस्लामिक फाउंडेशन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है और जमीन की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दि इस्लामिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली एडवोकेट ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस मस्जिद के चारों ओर एक हजार सुंदर भवनों का निर्माण किया जाएगा। मस्जिद पूरी तरह बुलेटप्रूफ और भूकंप रोधी होगी। मस्जिद को बनाने के लिए बेल्जियम से इंजीनियर व कारीगर आएंगे।
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण में 90 प्रतिशत कांच का इस्तेमाल किया जाएगा। 10 प्रतिशत कार्य प्लाई, स्टील, सोने व चांदी से होगा। उन्होंने बताया कि भारत में 10 करोड़ मुस्लिम मतदाता हैं। इस्लामिक फाउंडेशन 10 रुपये का चंदा प्रत्येक मुस्लिम से लेगा और साथ में कांच की बोतल व गिलास भी एकत्र किया जाएगा। भविष्य में किसी भी विवाद से बचने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा।

यह मस्जिद किसी शासक, राजा के बजाए आम लोगों के पैसे बनेगी। मस्जिद का निर्माण 2020 से शुरू किया जाएगा। इसके लिए सहारनपुर में जगह की तलाश की जा रही है। 2025 तक मस्जिद बनकर तैयार हो जाएगी। अगर गैर मुस्लिम भी मस्जिद निर्माण में दान देंगे तो उसका उपयोग शरीयत के हिसाब से किया जाएगा। यह मस्जिद पूरी दुनिया में सबसे अलग होगी।

फाउंडेशन के मंडल अध्यक्ष अब्दुल सलाम सहारनपुरी, जिलाध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि मस्जिद अल्लाह का निर्माण ट्रस्ट के अंतर्गत होगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से एक या दो मुस्लिम धर्मगुरु सदस्य होंगे। इस दौरान हाजी जमील, सरफराज खान, आमित अंसारी, मोहम्मद अजीम, शादाब उमर, अब्दुल मलिक, हाजी आबाद, नूर हसन, नूर मोहम्मद, वलीउल्ला खां, अब्दुल वक्कार, एमए खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed