फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Give information about the paper pattern to the room invigilators

कक्ष निरीक्षक छात्रों को दें पेपर पैटर्न की जानकारी

Sun, 18 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Give information about the paper pattern to the room invigilators
कक्ष निरीक्षक छात्रों को दें पेपर पैटर्न की जानकारी
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक छात्रों को पेपर पैटर्न की जानकारी अवश्य दें। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह आदेश सीसीएसयू कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सीसीएसयू पहुंची छात्र-छात्राओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिए हैं।
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक-सेमेस्टर आदि कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। पहले पेपर तीन घंटे का होता था लेकिन अब विवि डेढ़ घंटे में परीक्षा करा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले पेपर छप चुके थे। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को पेपर में क्या बदलाव किया गया है, कितने समय में कितने सवाल हल करने है सभी की जानकारी छात्र-छात्राओं को देनी थी।
विज्ञापन

विवि को मिली छात्र-छात्राओं की शिकायतों में बताया गया कि तमाम कॉलेजों में कक्ष निरीक्षक चुप आकर बैठ जाते हैं और छात्रों को पेपर के पैटर्न को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण भ्रमित छात्र-छात्राएं सारे सवाल कर रहे हैं। इसको लेकर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी शिक्षक के बारे में विद्यार्थी ऐसे शिकायत करते हैं तो उसका नाम विवि को भेजें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी प्राचार्यों से कहा गया है कि पेपर के पैटर्न को लेकर विवि द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का हर हाल में पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड के बदले पांच केंद्र, कई परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में बीएड के पांच केंद्रों को विवि ने बदल दिया है। इनकी सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके अलावा विवि ने कई कोर्सों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है।
कैंपस में संचालित योगा कोर्स, ज्योतिष, कर्मकांड एवं पीजी डिप्लेमा इन आरएस एंड जीआईएस एवं डिप्लोमा वैदिक गणित सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जुलाई से होंगी। विवि में संचालित एमबीए एचए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो अगस्त से होंगी। बीए-बीएड एवं बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेंशन साइंस की परीक्षाएं 26 जुलाई से होंगी।

वार्षिक एवं सेमेस्टर के बाद होंगी छूटी मौखिक परीक्षाएं
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में छूटी हुई मौखिक परीक्षाएं बाद में होंगी। पहले वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों की मौखिक परीक्षाएं कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बीए-एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों का बीए-एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट विवि ने जारी कर दिया है। रविवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed