फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girls in trubble

मुश्किल में आधी आबादी, खुले घूम रहे मनचले

Tue, 16 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
girls in trubble
मेरठ। योगी सरकार की मनचलों पर सख्ती के दावों के बीच महिलाओं के प्रति अपराध और उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि थाने आने वाली हर पीड़िता की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। लेकिन उसके बावजूद आधी आबादी मुश्किल में है। दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई करने के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। सोमवार को पुलिस ऑफिस पर ऐसे कई मामले पहुंचे, जिनमें पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

01: पहले छेड़छाड़, अब धमकी
इंचौली थाना क्षेत्र में 20 मई को स्कूल जाते समय दो किशोरियों से बाइक सवार चार युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने नहीं सुनी। अफसरों से शिकायत पर आरोपी तरुण सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने अभी तक भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। दबंग अब मुकदमा वापस न लेने पर अपहरण की धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार दहशत में है। थाना पुलिस भी कार्रवाई से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

02: माधवपुरम में गुजरना भी दूभर
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 में शराब माफियाओं का बोलबाला है। पहले यहां शराब का ठेका होने पर दिन शुरू होते ही लोग यहां खुलेआम शराब पीकर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे। काफी विरोध के बाद ठेका बंद हुआ तो शराब की अवैध बिक्री शुरू हो गई है। शराबी अब बीच सड़क पर खड़े होकर शराब पीते हैं। क्षेत्र की एक युवती ने इसका विरोध जताया तो दबंगों ने धमकी देने के बाद उस पर हमला भी कर दिया। अब शराबियों के कारण महिलाओं व छात्राओं का वहां से गुजरना दूभर हो गया है और पुलिस मूकदर्शक बनी है। ब्रह्मपुरी पुलिस शायद कोई बड़ा घटना होने पर ही जागेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

03: पुलिस से नहीं मिला न्याय
न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा निवासी रोजी सैफी 25 जून की रात अपने पिता शाहिदुद्दीन के साथ मां की दवा लेने निकली थी। राठी नर्सिंग होम के सामने होंडा अमेज कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई रोजी की एक सप्ताह बाद दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। बहन को न्याय दिलाने के लिए भटक रही रुखसार सैफी का आरोप है कि कंकरखेड़ा पुलिस ने फर्जी समझौतानामा तैयार कर उसकी बहन को टक्कर मारने के आरोपियों को छोड़ दिया। उसके पिता पर दबाव बनाने के लिए उल्टा ही मुकदमा दर्ज करा दिया। अब कोई उनकी सुनवाई करने वाला नहीं है।

04: इस मामले में हुई शाम को कार्रवाई
वीडियो वायरल करने की मिल रही धमकी
टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी मोहल्ले में ही एक युवती के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि युवती के साथ मिलकर उसके दो भाइयों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फिर उसकी वीडियो बना लिया। काफी समय से किशोरी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। इसी बीच आरोपी युवकों ने किशोरी के घर उसकी अश्लील वीडियो भेजकर तीन लाख रुपये की मांग की। न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का पिता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। लेकिन उसका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पहुंचते ही टीपीनगर पुलिस ने एक आरोपी विशाल को देर शाम हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने बताया कि दूसरे आरोपी शोभित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed