फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls in muzaffarnagar fight together with hockey and belt on the road,Video gone Viral

सड़क पर सरेआम आपस में भिड़ीं बेल्ट-हॉकी से लैस लड़कियां, नोचे एक-दूजे के बाल तो ऐसा हुआ हाल

Sat, 19 Jan 2019 01:55 PM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Girls in muzaffarnagar fight together with hockey and belt on the road,Video gone Viral
आपस में भिड़तीं लड़कियां

यूपी के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरनगर के महावीर चौक का है। वीडियो में तीन युवतियां हॉकी व बेल्ट के साथ आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के महावीर चौक के पास सर्कुलर रोड पर युवतियों के बीच कहासुनी के बाद बुरी तरह मारपीट हो गई। दोनों युवतियां हाथ में बेल्ट व हॉकी स्टिक के साथ एक दूसरे से भिड़ गईं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवतियां एक-दूसरे के बाल नोचकर हॉकी एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं।

विज्ञापन

एक अन्य युवती बेल्ट से हमला करती दिख रही है। इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का मौके पर मौजूद एक युवक ने वीडियो बना लिया और इस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वहीं थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं चर्चाएं यह भी हैं कि इस वीडियो को किसी ने मुजफ्फरनगर का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed