फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend at the behest of boyfriend slaughtered her first boyfriend

प्रेमी के इशारे पर प्रेमिका ने कर दिया था अपने पहले प्रेमी का कत्ल

Tue, 26 Sep 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Tue, 26 Sep 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend at the behest of boyfriend slaughtered her first boyfriend
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों काे पेश करते थानाप्रभारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शामली में पुलिस ने छात्र रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए किशोरी सहित दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि छात्र की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के इशारे पर की थी। वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही है।

विज्ञापन

  
सोमवार की शाम एएसपी जगदीश शर्मा ने सीओ सिटी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 सितंबर की सुबह स्कूल के लिए गए नौंवी के छात्र रोहित का शव 24 की सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस पर पता चला कि रोहित का एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एएसपी के मुताबिक किशोरी के प्रेम संबंध बनत के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी फरमान के साथ भी थे। फरमान को इस बात का पता चला, तो उसने किशोरी से शादी करने की बात कही। हालांकि उससे पहले रोहित को रास्ते से हटाने के लिए किशोरी को राजी किया। फिर उसने हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


इस पर प्रेमिका ने 22 सितंबर को छात्र रोहित को अपने घर बुलाया। इस पर करीब 12 बजे रोहित उसके पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक रोहित ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शराब पी। शराब के नशे में किशोरी ने रोहित को चाकू मार दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद किशोरी ने अपने दूसरे प्रेमी फरमान को कॉल की। आरोपी फरमान ने अपने दो साथी बनत के गांधीनगर निवासी मुस्तकीम पुत्र इकबाल और नौबहार को प्रेमिका के घर पर भेजकर शव को ठिकाने लगाने की बात कही। दोनों आरोपी बताए गए स्थान पर पहुंचे। आरोपियों ने रोहित को जिंदा देखकर उस पर फिर चाकू से वार किए। इसके बाद किशोरी के दुपट्टे से ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अंधेरा होने पर दोनों आरोपियों ने उसके शव को बाइक पर बीच में रखा। इसके बाद दोनों आरोपी रोहित के शव को गन्ने में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी किशोरी तथा दोनों हत्यारोपी मुस्तकीम और नौबहार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, जबकि फुरकान की तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शामली में लांक  निवासी महिला मंजू शामली में दवाई लेने के लिए आई हुई थी। बताया जाता है कि जब वह बुढ़ाना रोड पर पहुंची तो उसी दौरान दो-तीन महिलाओं ने उसको घेर लिया और उसके हाथ से उसका पर्स चुरा लिया। महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने चोरी करने वाली महिला को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गई।

पढ़ें : पत्नी ने पहले रची खतरनाक साजिश... फिर प्रेमी से कराया पति का कत्ल

खून से सने कपड़े और छुरी भी बरामद

Girlfriend at the behest of boyfriend slaughtered her first boyfriend
शामली पुलिस

पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद तीनों ने रोहित के कपड़े बदले, ताकि किसी को इसका पता न चल सके। आरोपियों ने छुरी और कपड़ों को वहीं छिपा दिया। पुलिस ने छानबीन के दौरान खून से सने कपड़े, छुरी और शराब की बोतल बरामद कर ली है।  

पूर्व में हुई एक हत्या भी कबूली  
बनत में दिल्ली निवासी शाहिद उर्फ शमशाद की 17 अगस्त को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस ने उक्त हत्याकांड का भी खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार फरमान ने नौबहार और मुस्तकीम के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी थी। हत्या का कारण फरमान के चाचा की लड़की से छेड़खानी बताया गया है।  

पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम

साजिश, शराब और फिर हत्या 
छात्र रोहित की हत्या करने से पहले पूरी साजिश रची गई। प्रेमिका के घर नशे में धुत्त होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इस अंदाज में जिले में पूर्व में कई हत्याएं हो चुकी है। थाना आदर्शमंडी के कस्बा बनत निवासी युवक रोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड की वजह प्रेम संबंध सामने आया है। प्रेमिका ने बाली उमर में हत्या की साजिश इस अंदाज में रची कि शातिर गच्चा खा जाए। पूर्व नियोजित साजिश के तहत रोहित को मकान पर बुलवाया और उसके बाद शराब पिलाई तथा फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसी तर्ज पर कांधला के गांव पंजोखरा निवासी प्रधान को भी शातिरों ने रास्ते से हटाने के लिए इसी तरह की साजिश रची थी। शातिरों ने प्रधान को शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पहले कांधला निवासी लिपिक शमीम को भी साजिश के तहत बुलवाया था और उसके बाद शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed