फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl to ghost of lover from the sandal in front of the police, threats

युवती ने पुलिस के सामने चप्पल से उतारा आशिक का भूत, दे रहा था ये धमकी

Sun, 10 Sep 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Sep 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Girl to ghost of lover from the sandal in front of the police, threats
युवक की चप्पल से धुनाई

मेरठ में शनिवार को एक युवती ने कमिश्नरी चौहारे पर पुलिस के सामने एक युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस आरोपी को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। बार-बार अश्लील फोटो नेट पर डालने की धमकी दे रहा था। युवक ने शनिवार को युवती के पास फोन किया और बोला कि अगर आज मिलने नहीं आई तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की और पूरा मामला बता दिया। 

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी नितिन और उसके साथी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी की रहने वाली हैं। युवती ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मामा के यहां (मवाना) में जागरण में गई थीं। जहां नितिन नाम के एक युवक से उसकी मुलाकात हई। युवती का आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो खींचे और बाद में धमकी देने लगा कि अगर मिलने नहीं आएगी तो फोटो नेट पर वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड लाइट एरिया में मिलने गया था युवक, युवतियों ने पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Girl to ghost of lover from the sandal in front of the police, threats
युवक को थाने ले जाती पुलिस

बता दें कि आरोपी नितिन मवाना का मूलनिवासी है, जबकि उसका साथी कासिफ गोकुलपुर का रहले वाला है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही और जल्द ही केस का खुलासा होगा। वहीं युवती ने बताया कि वह काफी तंग आ गई थी और आरोपी को किसी तरह पुलिस के हवाले कराना चाहती थी। जो उसने आज हिम्मत कर दिखाया।  

पढ़ें : मनचलों ने छेड़ा, युवती ने पुलिस चौकी पर चप्पल से जमकर पीटा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed