{"_id":"61cb6da21a361152df6700b2","slug":"girl-kidnaping-case-satteled-now-meerut-news-mrt5711452139","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी मांगने के बाद नहीं दी अपहरण करने वाले चालक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी मांगने के बाद नहीं दी अपहरण करने वाले चालक के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के अपहरण के आरोपी टैक्सी चालक ने मांगी माफी
मेरठ। क्रिसटल पैलेस के सामने सोमवार को फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाने वाली युवती के अपहरण के मामले में मंगलवार को समझौता हो गया। आरोपी टैक्सी चालक ने युवती के घर पहुंचकर माफी मांगी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले में समझौता कर लिया और कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराई।
मोदीपुरम की सुपरटेक कॉलोनी निवासी युवती बाउंड्री रोड पर क्रिस्टल पैलेस के सामने रेस्टोरेंट चलाती है। युवती ने दुकान से घर लाने और ले जाने के लिए सिवाया निवासी एक टैक्सी चालक को 30 हजार रुपये महीना तय किया था। आरोप है कि सोमवार को टैक्सी चालक युवती का अपहरण कर उसे मवाना ले गया। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी चालक युवती को फेंक कर फरार हो गया था। युवती को बरामद कर मवाना पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था।
इस मामले में पहले तो परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार को आरोपी के घर पहुंच कर माफी मांगने के बाद बाद परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।