फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl jumped from maliyana overbridge

छेड़छाड़ पीड़िता मलियाना पुल से कूदी

Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
girl jumped from maliyana overbridge
छेड़छाड़ की पीड़िता मलियाना ओवरब्रिज से कूदी
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित मलियाना ओवरब्रिज से एक युवती ने सोमवार को कूदकर जान देने का प्रयास किया। परिवार के लोग वहां मौजूद थे और उन्होंने उसे बचा लिया। युवती ने एक सप्ताह पहले बुआ के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के बाद पुलिस पहुंची और बयान दर्ज किए। इसमें युवती ने ओवरब्रिज से गिरना बताया है।
टीपीनगर थानाक्षेत्र में मलियाना ओवरब्रिज के नीचे ही पीड़ित परिवार का घर है। एक सप्ताह पूर्व परिवार के युवती ने बुआ के बेटे पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में टीपीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिस पीड़िता के 161 के बयान दर्ज कर चुकी है और कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने के लिये सोमवार को बुला रही थी। युवती ने मना कर दिया था। इसी बीच, युवती ने शाम को मलियाना ओवरब्रिज पर जाकर छलांग लगा दी। घटना के समय उसके पिता नीचे खड़े थे। वह बेटी को बार-बार रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि पीड़िता ओवरब्रिज से लगे मकान की छत से ही यहां आई थी। छात्रा कूदी तो पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने बेटी को जमीन पर गिरने से पहले ही कपड़ा बांधकर पकड़ने का प्रयास किया था। जिससे छात्रा की जान बच गई। युवती को थोड़ी चोट आई है। उसके पिता के हाथ में फैक्चर बताया गया है। पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बंदर से डर गई, पैर फिसल गया
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बयान दिए हैं कि वह अपने घर पर थी। वहां पर बंदर आ गए, जिनसे वह डर गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। पीड़िता के यह बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसकी वीडियो भी पुलिस ने बनाई है। हालांकि चर्चा है कि युवती का परिवार के लोगों से ही विवाद हो गया था।

---
- युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। तीन दिन पहले भी समझौता के प्रयास किए गए थे। इस मुकदमे में पुलिस अभी जांच कर रही है। युवती ने बंदर के डर से मकान की छत से गिरना बताया है।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed