{"_id":"61d9f4feca87cb1dc7620a4b","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-kithor-news-mrt5727044146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा रही।
बताया जा रहा है कि इस युवती का अपने ही बिरादरी के एक युवक से चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से दोनों मिल नहीं पा रहे थे और युवती काफी समय से घर पर ही थी। शनिवार सुबह परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। यहां उसके मृत घोषित करते ही शव का संस्कार भी कर दिया गया। परिजनों की ओर से युवती के छत से गिर जाने की बात भी कही गई, लेकिन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया गया।
वहीं, गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा रही। इस बारे में थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है।