फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl child died after fierce fire in a hut in deoband saharanpur district

देवबंद में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में आग लगने से छह साल की मासूम की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

Mon, 11 Nov 2019 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
girl child died after fierce fire in a hut in deoband saharanpur district
विलाप करते परिजन व झुलसा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

देवबंद के गांव बास्तम सुल्तानपुर में तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक झोपड़ी में लगी आग में एक छह वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि उसकी मां और दो भाई बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


देवबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्तम सुल्तानपुर गांव में छूटमलपुर के गांव चांनचक निवासी कामिनी अपने बच्चों प्रीति उर्फ गुडिया (6 साल), हर्ष (8 साल) और मनीष (12 साल) के साथ अपने मायके आई हुई थी। सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब सभी लोग सो रहे थे, उसी समय अचानक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग से चारों ओर हाहाकार मच गया। 

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े और आग में फंसे परिवार वालों को बाहर निकाला लेकिन तब तक प्रीति उर्फ गुड़िया बुरी तरह से झुलस चुकी थी। चारों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रीति उर्फ गुडिया को मृत घोषित कर दिया जबकि मां और दोनों भाईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

इस मामले में देवबंद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोई व्यक्ति मोमबत्ती जलाकर पशुओं को चारा डाल रहा था। उसी समय हादसा हो गया। जबकि गांव के लोगों का कहना है कि झोपड़ी के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लगी। पुलिस पुलिस की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed