फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad news

छेडछाड और वर्चस्व को लेकर छिडी है कॉलेज में जंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
छेड़छाड़ और वर्चस्व को लेकर छिड़ी है छात्रों में जंग
विज्ञापन

मोदीनगर। एमएम पीजी कालेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में कॉलेज में लगभग 35 सौ विद्यार्थी हैं, जिनमे 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। छात्रों में हमेशा वर्चस्व को लेकर जंग छिड़ी रहती है। छेड़छाड़ भी विवाद का एक बड़ा कारण बन गया। मंगलवार दोपहर हुई घटना ने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले कॉलेज में पड़ोसी जनपद के छात्र ने छेड़छाड़ की थी। जिसका पता आरोपी को लगा तो वह उसकी हत्या के इरादे से पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंचा। किन्तु वहां सुमित से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने फायरिंग कर दी। इसकी चपेट में सुमित के अलावा एक अन्य युवक निखिल भी आ गया। निखिल मेरठ के जानी स्थित पस्तरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह साहिबाबाद के कॉलेज में पढ़ता है, जो किसी कोर्स की जानकारी करने के लिए मंगलवार को एमएम कॉलेज पहुंचा था।
विज्ञापन

फायरिंग के समय चल रहा था शिक्षण कार्य
जिस समय घटना हुई उस समय दूसरा पीरियड चल रहा था। अधिकतर छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में थे। गोलियों की गूंज से वह सहम गए और भगदड़ मच गई। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था। परिसर में मौजूद छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3500 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा राम भरोसे
प्रधानाचार्य डॉ. आरसी लाल ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को बताया कि कॉलेज की सुरक्षा को लेकर कई बार अधिकारियों को लिखा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आए दिन कॉलेज में विवाद होते रहते हैं। अगर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए गए तो भविष्य में कोई भी घटना हो सकती है।
सीसीटीवी खराब होने पर कप्तान ने लगाई फटकार
एमएम पीजी कॉलेज में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब पडे़ हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कप्तान सुधीर कुमार ने खराब सीसीटीवी को लेकर कॉलेज प्रबंधन को फटकार लगाई। कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन है। इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा। एसएसपी ने सीओ को कॉलेज प्रबंधन को नोटिस देने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग गार्ड के सहारे कॉलेज की सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक पूरे कॉलेज की सुरक्षा का जिम्मा मात्र एक बुजुर्ग गार्ड पर है। इस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कॉलेज को अपने स्तर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कॉलेज प्रबंधक भी जवाबदेह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed