{"_id":"620bf1b036557b54565141eb","slug":"ghaziyabad-modinagar-news-gbd2341328137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में तीन बैंक अधिकारियों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में तीन बैंक अधिकारियों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी में तीन बैंक अधिकारियों समेत आठ के खिलाफ रिपोट दर्ज
मोदीनगर। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक बैंक के तीन अधिकारियों समेत आठ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने मोदीनगर पेपर मिल्स की गिरवी जमीन का फर्जी एनओसी के माध्यम से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त प्रकरण से संबंधित पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
सिखैड़ा रोड स्थित मोदीनगर पेपर मिल्स के निदेशक अनुभव गुप्ता ने पंचम एसीजेएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने 2015 में गांव सीकरी में अपनी कुछ जमीन गिरवी रखकर लोन लिया था। कुछ समय बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से इस जमीन के छह हजार वर्ग मीटर का हिस्सा बेचने के लिए एनओसी मांगी। कुछ समय बाद जमीन कई लोगों को बेच दी गई। इसके कुछ समय बाद जब अनुभव गुप्ता जमीन के कागज बैंक से लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी पूरी जमीन ही बेच दी गई है। जबकि, एनओसी केवल छह हजार वर्गमीटर के लिए मांगी गई थी। अनुभव गुप्ता का आरोप है कि बैंककर्मियों की सांठगांठ से किसी दूसरी कंपनी को उनकी जमीन बेची दी गई। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्रभजोत सिंह, विकास भारद्वाज, अनुग्रह अग्रवाल, सुनील दत्त पांडेय, रोहित पांडेय, मूलचंद गर्ग, डॉ. मुकेश गर्ग, ममता गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र करने आदि सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।