{"_id":"620176bc01281830a35bc157","slug":"ghaziyabad-modinagar-news-gbd233796096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में इतनी गर्मी नहीं होती तो कृषि कानून वापस नहीं होती - जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में इतनी गर्मी नहीं होती तो कृषि कानून वापस नहीं होती - जयंत चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के किसानों में इतनी गर्मी नहीं होती तो कृषि कानून वापस नहीं होती : जयंत
मोदीनगर। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपाई भद्दी भाषा बोलने पर उतर आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गर्मी उतारने, कैराना और पलायन की रट लगाए रहते है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र गर्म नहीं होता तो देश आजाद नहीं होता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में इतनी गर्मी नहीं होती तो कृषि कानून वापस नहीं होते। उन्होंने कहा कि रालोद भाईचारे की बात करता है। भाईचारे से ही व्यापार बढ़ेगा और विकास भी होगा। इसलिए रालोद ने भाईचारे का ही नारा दिया है। भाईचारे के इस नारे से आज हर पार्टी डर रही है। उन्होंने सीएम के गर्मी निकाल देने वाले बयान पर व्यंग्य करते हुए कहा कि इस चुनाव में इतनी गर्मी पैदा कर दो की बाबाजी पहाड़ पर भाग जाएं।
जयंत चौधरी सोमवार को कस्बा पतला में चौधरी चरण सिंह आईटीआई कॉलेज के मैदान में रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह निर्माणाधीन बिल्डिंगों का फीता काटकर विकास के दावे कर रहे हैं। जबकि जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि शिलान्यास किया, मगर वहां अभी तक जमीन की खरीद भी पूरी नहीं हुई। यही हाल जेवर एयरपोर्ट का भी है। वहां के किसानों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान कराने का वायदा किया था। लेकिन उनका गन्ना भुगतान होने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आते हैं, तभी कैराना पलायन व दंगों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हम विकास की बात कर रहे और वह दंगे की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगों के लिए बदनाम किया जा रहा है, ताकि यहां पर कोई उद्योग नहीं लगे और युवा बेरोजगार रह जाएं। जयंत ने अपने भाषण में अपने पिता स्वर्गीय अजीत सिंह का कई बार नाम लिया। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज हमारे पास एक भी विधायक नहीं है। लेकिन हर बड़ी पार्टी के नेता को हमारी फिक्र है। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह और संचालन योगेंद्र पतला ने किया। जनसभा में रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा, सिवाल खास से प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी, दीपक राठी, संजय गुप्ता, शाहिद प्रधान, अमरजीत सिंह बिड्डी, सतेन्द्र तोमर, अय्यूब अली, सतीश राठी, रेखा चौधरी और रामभरोसे मौर्या मौजूद रहें।