फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

दूसरी पत्नी की धारदार हथियार से गला गोदकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पत्नी की हत्या की, दोनों बच्चों को मारने का सौतेले पिता ने रचा षड़यंत्र
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की उमेश पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक ग्रामीण ने धारदार हथियार से गला गोदकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद मकान में ताला लगाकर आरोपी भाग गया। देर रात तक मकान बंद देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन कुछ संपत्ति अपने बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी। इसी बौखलाहट में उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के नान गांव निवासी पप्पू ने बेटी पूजा (40) की शादी करीब 18 साल पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव निवासी हरेंद्र से की थी। कुछ साल बाद हरेंद्र की मौत हो गई। पूजा अपने दोनों बच्चों मनीष और प्रिंयका के साथ अलग रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध गांव निवासी सुभाष से हो गए। पूजा के भाई सोनू ने बताया कि 2015 में उसने पहले से शादीशुदा सुभाष से कोर्ट मैरिज कर ली। सुभाष करीब आठ महीने पहले पूजा और दोनों बच्चों के साथ मोदीनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह लोग दो माह पूर्व ही उमेश पार्क कॉलोनी शिफ्ट हुए थे। सोनू का आरोप है कि बहन पूजा कुछ संपत्ति अपने दोनों बच्चों के नाम करने के लिए सुभाष पर दबाव बना रही थी। आपराधिक प्रवृत्ति के सुभाष ने मौका देखकर मंगलवार को पूजा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

देर रात तक मकान बंद रहने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि सुभाष अपने गांव अबूपुर भी जाता रहता था। मंगलवार सुबह पूजा के दोनों बच्चे मनीष (14) और प्रियंका (12) स्कूल चले गए। इसी बीच सुभाष उमेश पार्क पहुंचा और पूजा की हत्या करने के बाद मकान का ताला बाहर से बंदकर भाग गया। दिनभर मकान में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तो वहां पूजा का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मारने की फिराक में था सुभाष
सोनू ने बताया कि सुभाष पूजा की हत्या करने के बाद मनीष और प्रियंका को स्कूल से अपने घर अबूपुर गांव ले गया। मां के बारे में पूछने पर सुभाष ने बच्चों को बताया कि उनकी मम्मी पिकनिक पर शिमला गई है और वह कई साल बाद आएगी। कुछ देर अबूपुर रखने के बाद सुभाष दोनों बच्चों को जंगल में किसी खंडरनुमा मकान में ले गया। इसी बीच सुभाष को खोजती हुई पुलिस वहां पहुंच गई तब आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि सुभाष बच्चों की हत्या करने की फिराक में था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि ससुर पप्पू की तहरीर पर आरोपी दामाद सुभाष के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed