फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghazibad news

महिला बैंक कर्मी पर शादी का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने किया तेजाब लेकर पीछा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
महिला बैंककर्मी युवती पर शादी का दबाव बनाया
विज्ञापन

मोदीनगर। बैंक में कार्यरत युवती की जिंदगी एक मनचले ने नर्क बना दी। पहले मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे और फिर हाथ में तेजाब लेकर युवती का पीछा भी किया। इतना ही नहीं, युवती द्वारा इन्कार करने पर अपहरण की धमकी तक दे डाली। मनचले की हरकतें बढ़ती देख पीड़िता ने थाने में कार्रवाई की गुहार लगाई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती मोदीनगर स्थित एक बैंक में कार्यरत है। उसका कहना है कि थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ के गांव नानपुर निवासी अंकित गुर्जर करीब दो साल से उसके पीछे पड़ा है। ड्यूटी आते-जाते समय रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ व परेशान करता था। आरोप है कि अंकित उस पर शादी का दबाव डाल रहा था, जिसके लिए उसने साफ इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद अंकित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी की गाड़ी पर ड्राइवर था, नौकरी से हटा दिया
पीड़िता के मुताबिक अंकित गुर्जर उसके ही बैंक के अधिकारी पर ड्राइवर की नौकरी करता था। अंकित की हरकतों के बारे में पता चलने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद भी अंकित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार पीछा कर उस पर शादी का दबाव डालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बदला मोबाइल नंबर, हर बार हासिल कर लिया
पीड़िता बैंककर्मी का कहना है कि शुरूआत में अंकित ने उसका मोबाइल नंबर लेकर मैसेज भेजने शुरू किए। मैसेज भेजने से मना करने पर आरोपी ने मोबाइल पर अश्लीलता शुरू कर दी। आजिज आकर उसने कई बार अपना मोबाइल नंबर बदला, लेकिन आरोपी हर बार किसी न किसी तरह से मोबाइल नंबर हासिल कर लिया
पंचायत-मिन्नतों का भी नहीं पड़ा फर्क
आरोपी की हरकतें बढ़ने पर युवती ने अपने परिजनों से घटना बताई। परिजनों ने आरोपी के गांव के प्रधान से शिकायत की। स्थानीय लोगों व परिजनों की नसीहत पर भी युवक नहीं माना। युवती व उसके परिजन पुलिस में शिकायत से परहेज कर रहे थे। लिहाजा कई बार मेरठ व गाजियाबाद में दोनों पक्षों की पंचायत हुईं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी नहीं माना और युवती का पीछा करना जारी रखा।
कई बार तेजाब लेकर दौड़ा, अपहरण की धमकी दी
पीड़िता के मुुताबिक आरोपी उसे डराने के लिए कई बार हाथ में तेजाब लेकर उसके पीछे दौड़ा। उसने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा उसने पीड़िता व उसके पांच वर्षीय भतीजे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी भी दी। धमकी से पीड़िता व उसके परिवार वाले भी दहशत में आ गए थे।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
आरोपी की हरकतें हद से ज्यादा बढ़ती देख पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया और थाने में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। सीओ काशी प्रसाद मिश्रा कहना है कि आरोपी अंकित गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगर कोई परेशान कर रहा है तो पुलिस को बताएं
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है महिला सुरक्षा पुलिस के लिए प्राथमिकता है। अगर कोई मनचला किसी युवती, महिला या छात्रा को परेशान कर रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने कहा कि अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ या किसी भी गलत हरकत के बारे में तत्काल परिजनों को बताएं। चुप रहने से आरोपियों के हौसले बुलंद होते हैं, जिसकेचलते वह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed