{"_id":"5f7cd31c8ebc3e5fad3a9cba","slug":"ghaziabad-soldier-wanted-to-buy-car-at-half-the-price-fixed-a-scuffle-meerut-news-mrt504859775","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद का सिपाही तय रकम से आधी कीमत में खरीदना चाहता था कार, हो गई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद का सिपाही तय रकम से आधी कीमत में खरीदना चाहता था कार, हो गई हाथापाई
विज्ञापन

मेरठ। ऑनलाइन कार खरीदने का सौदा साढे़ लाख रुपये में गाजियाबाद के सिपाही से तय हो गया। मंगलवार रात गाड़ी लेने मेरठ पहुंचा। सिपाही तय कीमत से भी आधी कीमत दे रहा था। सौदेबाजी के दौरान कबाड़ी व सिपाही के बीच गाड़ी की कीमत को लेकर हाथापाई तक हो गई। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
यह मामला जीरो माइल चौपले का है। कोतवाली क्षेत्र के बनिया पाड़ा निवासी वसीम पुरानी कार की खरीद फरोख्त करता है। वसीम ने एक कार दुर्घटनाग्रस्त बताकर ऑनलाइन बेचने के लिए आवेदन डाल दिया। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही अनुज कुमार ने इस गाड़ी को खरीदने के लिए सौदेबाजी की।
सिपाही अनुज अपने दो दोस्तों के साथ गाड़ी लेने मंगलवार रात मेरठ जीरो माइल चौपले पर पहुंचा। गाड़ी की रकम को लेकर वसीम और सिपाही में विवाद हो गया। वसीम गाड़ी की कीमत साढ़े चार लाख बता रहा था और सिपाही उसकी कीमत 2.10 लाख दे रहा था। दोनों के बीच हाथापाई होने की सूचना पर सदर बाजार, लाल कुर्ती और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिपाही और वसीम को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस ने दिल्ली निवासी कार मालिक से संपर्क साधा। उसने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर बेच दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि लालकुर्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है।