फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad SHO Laxmi Singh Chauhan surrender in,anti corruption court meerut with a cop

70 लाख के गबन की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान ने सिपाही के साथ मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 07 Nov 2019 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Nov 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad SHO Laxmi Singh Chauhan surrender in,anti corruption court meerut  with a cop
एसएसओ लक्ष्मी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में एसएचओ रहते हुए बरामदगी की रकम में से 70 लाख रुपये डकारने की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान व एक सिपाही ने गुरुवार को मेरठ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मी सिंह ने यहां एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया है। आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह पर एसएसपी नोएडा, वैभव कृष्ण द्वारा 25 हजार का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन


लक्ष्मी सिंह के साथ सिपाही धीरज भारद्वाज ने मेरठ में एंटी करप्शन की कोर्ट में सरेंडर किया है। इससे पहले इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने आरोपी इंस्पेक्टर की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghaziabad SHO Laxmi Singh Chauhan surrender in,anti corruption court meerut  with a cop
एसएसओ लक्ष्मी सिंह चौहान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी ने 22 अप्रैल को लिंक रोड थाने में कंपनी के कैश कस्टोडियन एजेंट राजीव सचान पर करीब 72.50 लाख रुपये गबन का केस दर्ज कराया था। जांच में मामला साढ़े तीन करोड़ के गबन का निकला।

पुलिस ने 24 सितंबर की रात राजीव सचान को साथी आमिर के साथ गिरफ्तार कर उनसे 1.15 करोड़ रुपये बरामद किए थे, लेकिन पुलिस करीब 70 लाख रुपये डकार गई थी। एसएसपी ने लिंक रोड की तत्कालीन एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभी के खिलाफ लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से सभी पुलिसकर्मी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed