फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

16 साल बाद हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर सैनिक अमरीश त्यागी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार.
16 साल बाद हुआ शहीद का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मुरादनगर। शहीद सैनिक अमरीश त्यागी का 16 साल बाद मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ उनके गांव हिसाली में अंतिम संस्कार हुआ। बेटी ईशू ने पहली बार पिता का चेहरा देखा। पिता का शव देखकर वह बिलख पड़ी। बोली मैं भी सेना में जाऊंगी और पिता की तरह देश की सेवा करूंगी। यह सुनकर सबकी आंखें नम हो गई। अमरीश जब लापता हुए थे, तब ईशू का जन्म भी नहीं हुआ था। उसने अपनी मां से ही पिता को जाना था। परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह उसे भी उम्मीद थी कि एक दिन पिता आएंगे। लेकिन 16 साल बाद वह उम्मीद टूट गई। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। भतीजे दीपक त्यागी ने मुखाग्नि दी।

हिसाली गांव के पूर्व सैनिक राजकुमार त्यागी का छोटा बेटे अमरीश त्यागी सेना में नायक के पद पर तैनात थे। 2005 सितंबर में सेना का 25 सदस्य दल ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ (7075) पर तिरंगा फहराया था। इस दल में अमरीश त्यागी भी शामिल थे। पर्वतारोही दल जब तिरंगा फहराकर लौट रहा था तो 23 सितंबर को अचानक चार जवानों के पैर फिसल गए, वह बर्फ की खाई में जा गिरे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए थे। अमरीश का शव नहीं मिला था। बड़े भाई विनेश त्यागी ने बताया कि 2006 में सेना ने अमरीश त्यागी को मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इसके बाद 23 सितंबर 2021 को अमरीश का शव गंगोत्री हिमालय से बरामद हुआ। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह करीब 10:10 बजे सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अमरीश का शव देखकर पत्नी बबीता, बेटी ईशू, बहन सुमन, भाई रामकिशोर, विनेश त्यागी, अरविंद त्यागी का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भतीजे दीपक त्यागी पुत्र रामकिशोर ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सैनिक की अंतिम यात्रा में पावन चिंतन धारा आश्रम के आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा, विधायक अजीतपाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा पश्चिम क्षेत्र संयोजक मीडिया संपर्क विभाग अमित त्यागी, रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी, अमित त्यागी सरना, सपा नेता श्रवण त्यागी, नितिन त्यागी, विकास यादव, कांग्रेस नेता अभय त्यागी उर्फ राजू, विनीत त्यागी, देवदत्त त्यागी, विश्वदीप त्यागी, मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार प्रकाश सिंह, एसओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed