फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए की थी कृष्ण की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए की थी कृष्ण की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। सात दिन पूर्व डिडौली गांव से लापता हुए कृष्ण त्यागी (25) की गांव निवासी तीन युवकों ने मोनू, सुमित उर्फ छोटू व पुनीत उर्फ कालू ने गला दबाकर और बलकटी से गले पर वार कर हत्या कर दी। पूलिस पूछताछ में आरोपी ने सुमित ने बताया कि तीन साल पहले कृष्ण ने एक विवाद में उसके पिता अनिल की पिटाई कर दी थी। तभी से वह उससे रंजिश रखता था। मौका पर उसने उसको मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि डिडौली गांव से 22 जनवरी की रात कृष्ण त्यागी लापता हो गया था। 24 जनवरी को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 26 जनवरी को परिजनों ने गांव के मोनू और सुमित उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम नामजद आरोपियों की तलाश में लगी थी। शनिवार को सूचना पर पुलिस गंगनहर साैंदा पुल के पास मोनू, सुमित उर्फ छोटू व पुनीत उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया, तीनों भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सौंदा पुल के पास नहर से पीएसी के गोताखोरों की मदद से कृष्ण का शव बरामद कर लिया। हत्या के बाद आरोपियों ने प्लास्टिक के बोरे में बांधकर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और बलकटी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पहले गमछे से दबाया गला बाद में मारा बलकटी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 11 बजे कृष्ण त्यागी गांव में कोल्हू पर गया था। इसी बीच वहां मोनू, सुमित उर्फ छोटू व पुनीत भी पहुंच गये। चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी। जब कृष्ण अधिक नशे में हो गया तो सुमित ने गमछे से उसका गला दबा दिया। बाकी दोनों उसके साथियों से उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने बलकटी से मृत कृष्ण के गले पर कई बार प्रहार कर किये। इसके बाद बोरे में चार ईट डालकर शव को नहर में फेंक दिया। जिससे शव पानी में ऊपर न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बड़े भाई की सगाई, पसरा मातम
किसान मुनेश त्यागी के तीन बेटे सचिन, सुमित व कृष्ण हैं। कृष्ण परिवार में सबसे छोटा था, शनिवार को बेटे सुमित की सगाई थी, फरवरी में उसकी शादी है। कृष्ण का शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed