फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: स्कूल से घर जा रही नौंवी की छात्रा से की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्कूल से घर जा रही नौंवी की छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के पास बाइक सवार युवक ने स्कूल से घर जा रही कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने छात्रा से मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा पैदल अपने घर जा रही थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के पास पहुंची तो बाइक सवार सोनू ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ की। युवक को नजरअंदाज कर छात्रा आगे बढ़ गई तो आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed