{"_id":"63c8460d1a21a35775142cbc","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2509061107-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: थाने के सामने से मोबाइल लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: थाने के सामने से मोबाइल लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के सामने से मोबाइल लूट ले गए बदमाश
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के सामने ऑटो की प्रतीक्षा में खड़े एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। युवक आरोप है कि पुलिस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी युवक दीपू मंगलवार शाम बाल कटवाने के लिए जिला पंचायत मार्केट आया था। बताया कि वह सैलून से वापस घर लौटने के लिए ऑटो की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उसका मोबाइल हाथ से छीन ले गए। दीपू ने शोर भी मचाया मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। पीड़ित का आरोप है कि थाने में घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की इसकी भी जांच की जाएगी।