फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Modinagar: पुराने विवाद की पंचायत में हुआ बवाल, नौ नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

पुराने विवाद की पंचायत में हुआ बवाल, 25 पर केसमोदीनगर।आबिदपुर मानकी गांव में दो अक्तूबर को बाइक दौड़ाने को लेकर हुए विवाद के समझौते के लिए शुक्रवार रात बुलाई गई पंचायत में बवाल हो गया।पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
ghaziabad
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर के आबिदपुर मानकी गांव में दो अक्तूबर को बाइक दौड़ाने को लेकर हुए विवाद के समझौते के लिए शुक्रवार रात बुलाई गई पंचायत में बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और खूब लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लठिया फटकार कर बवालियों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिलदार और सोनू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आबिदपुर मानकी गांव में बाइक दौड़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोपी पक्ष ने घटना के अगले दिन तीन अक्तूबर को गांव निवासी बेगराज को जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन

 

बेगराज की ओर से दूसरे पक्ष के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में समझौते के लिए शुक्रवार रात गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों तरफ से आपत्तिजनक टिप्पणी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

संघर्ष में कई लोग घायल भी हुए। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बदरे आलम, मंजूर, दिलदार, अरशद, भूरे, बेगराज, सुंदर, सागर और नीरज और 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed