{"_id":"6313ae13aaac9e5d99001cbe","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd243981877","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम की पिटाई का मामला: पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी, पूछताछ में बताई ये बड़ी वजह, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम की पिटाई का मामला: पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी, पूछताछ में बताई ये बड़ी वजह, भेजा जेल
Mon, 05 Sep 2022 08:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:43 AM IST
सार
इमाम की पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के सौंदा-बुदाना मार्ग पर संजयपुरी के समीप दो दिन पूर्व इमाम व एक फेरी वाले के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ही पकड़ लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे के दौरान उनसे यह घटना हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार शाम को नगर के सौंदा-बुदाना मार्ग पर गढ़ी गदाना गांव निवासी एक व्यक्ति मोपेड से फेरी लगाकर लौट रहा था। इसी बीच संजयपुरी के समीप शराब के नशे में धुत सचिन नेहरा और सनी नेहरा ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए नारा लगाने के लिए कहा। फेरी वाले के मना करने पर दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: 11 साल की लाड़ली के चरित्र पर था शक, मां-बाप ने मिलकर जिंदा नहर में फेंका, ऐसे खुला राज
विज्ञापन
वहीं राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया था मगर आरोपी नहीं माने। फेरी वाले ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने एक इमाम को पकड़ लिया और उसकी भी पिटाई कर दी थी। इमाम ने बताया कि दोनों आरोपी शराब पीकर नारेबाजी का दबाव बना रहे थे। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: शहीद की पत्नी को ढूंढने में छूटे बागपत पुलिस के पसीने, ड्रोन फेल, अब गोताखोर व डॉग स्क्वॉड तलाश में जुटे