{"_id":"63092396072f9801660323ce","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd243578599","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या में सात दिन में चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या में सात दिन में चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या में सात दिन में चार्जशीट
मोदीनगर। क्षेत्र के एक गांव की नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपी कमल कश्यप के खिलाफ सात दिन के भीतर ही चार्जशीट दाखिल कर दी है। फटाफट जांच पूरी कर तैयार की गई 13 पन्नों की चार्जशीट में 30 गवाह बनाए गए हैं। गवाहों में 10 पुलिसकर्मी, 15 अन्य लोग, चार चिकित्सक और बच्ची के स्कूल के प्रधानाचार्य हैं।
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में सबसे अहम साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज से मिला। इसमें आरोपी कमल कश्यप बच्ची को साइकल पर बिठाकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। फुटेज को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। जिन लोगों ने उसे बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था, उन्होंने बयान दर्ज कराए हैं। इन्हें गवाह बनाया गया है। एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इंसाफ में देरी न हो। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूती से पैरवी करेगी।
18 अगस्त को हुई थी वारदात
18 अगस्त को कमल कश्पय छह और नौ साल की दो बच्चियों को अगवा कर ले गया था। छह साल की बच्ची छूट आई थी। नौ साल वाली के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कमल कश्यप को गिरफ्तार कर बच्ची का शव बरामद किया था। आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
मेरे सामने किया अपहरण
इस मामले में सबसे अहम गवाही अगवा की गई छह साल की बच्ची की मानी जा रही है। पुलिस ने उसका भी बयान दर्ज किया है। उसकी कोर्ट में गवाही कराई जाएगी। जिन लोगों के सामने नौ साल की बच्ची का शव मिला, वे भी गवाह बनाए गए हैं।
32 दिन में हो चुकी सजा
11 अगस्त को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 32 दिन की सुनवाई में सजा सुनाई है। यह मामला विजय नगर का था। घटना 22 अप्रैल को हुई थी। पुलिस ने एक जून को आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। दोषी दिलशाद को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।