{"_id":"62f2bc2ded2ed7793c78e510","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2428005103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर ठेकेदार से लूटे 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर ठेकेदार से लूटे 40 हजार
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर पुल के पास पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर सोमवार रात कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी सवार ठेकेदार बसंत कुमार के सिर में ईंट मारकर 40 हजार रुपये लूट लिये।
मसूरी के बड़का गांव निवासी बसंत शटरिंग ठेकेदार हैं। वह मुरादनगर में एक पब्लिक स्कूल में शटरिंग लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे स्कूटी से मजदूर जीतू व महेश के साथ खाना लेने के लिए गांव बड़का जा रहे थे। हाईवे पर यूटर्न लेकर गंगनहर के पास एक होटल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार उनके सामने आकर रुकी। कार सवार चार युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने उनसे 40 हजार रुपये लूट लिये, विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में ईट मारकर घायल कर मोबाइल तोड़ दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने जीतू और महेश की भी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गये।
पुलिस चौकी पर नहीं मिले पुलिसकर्मी
बसंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह सूचना देने गंगनहर चौकी पर गये तो वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। इसके बाद वह थाने पहुंचे और वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि स्कूटी और बाइक टकराने को लेकर दोनों में मारपीट हो गई थी। लूट का कोई मामला नहीं है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।