{"_id":"62c5e9c929d729250458b415","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd241142723","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूटा
मुरादनगर। जलालपुर कुटी रोड पर बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूट लिया। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के समय छात्रा अपनी बहन के साथ दुकान पर जा रही थी।
जलालपुर कुटी रोड गली नंबर 9 निवासी मानसी पुत्री विनोद त्यागी एमबीए प्रथम की वर्ष की छात्रा है। मानसी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन वंशिका के साथ दुकान से चार्ट पेपर लेने जा रही थी। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आ गई, बात करने के लिए मोबाइल कान पर लगाया ही था, कि पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और मोबाइल लूट कर फरार हो गया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।